logo

सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है : सुदेश महतो

AJSU06.jpg

रांची/हटिया

आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रिंग रोड स्थित आम बगीचा, मनातू में आयोजित हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को ठप कर दिया है। राज्य में पिछले पांच सालों में शिक्षकों की कमी होने से शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है।  खनिज संपदाओं की लूट और राज्यभर में व्याप्त भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों को सशक्त करना आवश्यक है। गांव का परिचय केवल शहर की आवश्यकतओं को पूरा करने के लिए नहीं होगा। आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर गांव का आधार हैं। हमने महिलाओं को चौखट और घूंघट से निकालकर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक सम्मान दिलाने का काम किया है।

कहा कि सरकार को बेदखल करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर मेनहत करना है। हमारी तैयारी वादों को सिर्फ कागजों का हिस्सा नहीं बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने की है। लीडर पर जनता को विश्वास होना चाहिए। जनता के विश्वास के बिना लीडर की कोई मान्यता नहीं।  झारखंड को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में काम करना है। बड़ा होने के लिए बड़ी सोच रखनी होगी। राज्य की बेहतरी हमारी प्राथमिकता। पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हमारा मूल एजेंडा है। भरत कांशी निरंतर हटिया की जनता की सेवा में लगे हैं। उन्होंने जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य किए हैं।

 

मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे सांगठनिक ढांचे के मजबूत आधार हैं। आपके विचार मजबूत होंगे तो हम मजबूत होंगे। जनता के बीच रहकर सरकार की वादाख़िलाफियों से उन्हें अवगत करवाने का काम करें। राज्य में आवश्यक नेतृत्व परिवर्तन में आपकी सक्रियता अहम है। इस अवसर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिप अध्यक्ष  निर्मला भगत, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांशी, जिप सदस्य रातू दक्षिणी मनीषा देवी, डॉ सुधीर यादव, ज्ञान सिंहा, जीतेन्द्र सिंह, अशोक नाग, नागेश्वर महतो, विक्की लोहरा, लीला तिर्की, मन्नू पांडे, योगेंद्र उरांव, राकेश साहू, जितेंद्र कांशी, आजम अंसारी, चिंटू मिश्रा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


 

Tags - Government foundation Sudesh Mahato Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest