द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के अंतर्गत तिलक ब्रिज और साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल के री-गर्डरिंग कार्य के कारण दिसंबर महीने में छह ट्रेनें परिवर्तित मार्गों से चलेंगी। 25 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा-नई दिल्ली और 12313 सियालदह-नई दिल्ली ट्रेनें टुंडला जंक्शन, आगरा कैंट और पलवल के रास्ते चलेंगी। 26 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12274, 12302 और 12304 नई दिल्ली-हावड़ा ट्रेनें दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा जंक्शन और साहिबाबाद के रास्ते चलेंगी। ट्रेन संख्या 12314 नई दिल्ली-सियालदह ट्रेन पलवल, आगरा कैंट, भंडाई जंक्शन और इटावा जंक्शन के रास्ते चलेगी। सभी निर्धारित ठहराव यथावत रहेंगे। रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
