logo

रांची : होटवार जेल में DC, SP के नेतृत्व में हुई छापेमारी, हाथ नहीं लगा कुछ भी

jail4.jpg

रांची:
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Hotwar Jail) में अहले सुबह रांची पुलिस द्वारा छापेमारी (Raids by Ranchi Police) की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। छापेमारी का नेतृत्व रांची उपायुक्त और एसएसपी कर रहे थे। इसमें एसडीएम,सिटी एसपी,सिटी डीएसपी,सदर डीएसपी समेत कई डीएसपी और थानेदार शामिल थे।

अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की थी पुलिस को सूचना
मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद वीआईपी के अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। इसके अलावा राजधानी रांची में बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर रांची पुलिस ने बुधवार सुबह 4 बजे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में डीएसपी,एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान जवानों ने जेल के हर एक वार्ड को खंगाला,कैदियों के आसपास की जगह की भी तलाशी ली गई। लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की खबर नहीं है। हालांकि उनके पास से खैनी,ताश और सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया गया है।