logo

हजारीबाग के पुष्कर ने JEE MAIN में लाए 97.88 परसेंटाइल, जानिए क्या है सपना

HAZRI_BAGH.jpg

द फॉलोअप डेस्क

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के नतीजे शनिवार सुबह जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक भी जारी कर दिया है।  वहीं, हजारीबाग के रहने वाले पुष्कर कुमार ने JEE MAIN में 97.88 परसेंटाइल लाकर अपने शहर का नाम रोशन किया। बताया गया कि पुष्कर बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी रहे हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा नमन विद्या मंदिर से और 10+2 की शिक्षा संत जेवियर हाई स्कूल हजारीबाग से ग्रहण किया। पुष्कर कुमार बिना किसी कोचिंग, ट्यूशन के इसे अपने मेहनत से हासिल किया है। पुष्कर ने बताया कि मम्मी बैंक ऑफ बड़ौदा कालीबाड़ी ब्रांच में कार्यरत है और इसके पिता DVC में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पुष्कर ने अपनी उपलब्धि अपनी माता मंजू कुमारी और पिता पीके वर्मा को साथ ही अपने गुरुजनों को दिया।