द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने रांची और अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 5-5 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 08661 रांची-अलीपुरद्वार यह स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 09 नवंबर तक हर सोमवार को रांची से रात 23:25 बजे रवाना होगी। अपनी यात्रा के तीसरे दिन यानी बुधवार तड़के 04:00 बजे यह अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी।

वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे
ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची वापसी में यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अलीपुरद्वार जंक्शन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन गुरुवार सुबह 09:15 बजे रांची पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के तहत यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों के आराम और विभिन्न श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
.jpeg)