logo

पूजा समितियों ने दिया मुख्यमंत्री को आमंत्रण, बिजली-पानी की बेहतर सुविधा का आग्रह

puja6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक स्वर में मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दुर्गा पूजा के समय विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित शहर की साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहा है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सभी पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। 

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren representatives of Puja committees met the CM demanded better arrangements for law and order water and electricity during Durga Puja