logo

विधानसभा से लौटने लगे आंदोलनकारी छात्र, प्रदर्शन के बाद वापसी शुरू

student10.jpg

रांची 

आज विधानसभा घेराव निकले आंदोलनकारी छात्रों का लौटना शुरू हो गया है। खबर है कि वे वापस जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। विधानसभा के आसपास का इलाका खाली हो रहा है।  
दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फिर जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशन पर बैठे छात्रों से भी बात की थी और उन्हें समर्थन और सहयोग करने का आश्वासन दिया था।

Tags - Student Protest Jharkhand Assembly Ranchi JPSC JSSC