logo

आंदोलनकारियों को चिन्हित कर विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जाएगा : देवेंद्रनाथ महतो

rajiv184.jpg

रांची 
JBKSS (झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति) ने आज राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य के आंदोलनकारियों की पहचान कर विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल में कई आंदोलन किये गये। खासकर मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधानसभा आवास घेराव, राजभवन घेराव, जेपीएससी, जेएसएससी कार्यालय घेराव, ट्विटर (एक्स) अभियान, विधायक सांसद समर्थन प्राप्त अभियान, 24 जिलों में धरना-प्रदर्शन, झारखंड बंदी के अलावा अन्य आंदोलन किये गये। सभी में अपेक्षित सफलता मिली। लेकिन ऐतिहासिक सफलता होने के बावजूद सरकार की ओर से एक भी प्रमुख मांग पूरी नहीं की गयी। अब पार्टी और उग्र आंदोलन करेगी। 


पार्टी ने आज आंदोलन की रूपरेखा और विधानसभा चुनाव पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें 24 जिलों के कार्यकर्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट तथा बुद्धिजीवी शामिल हुए। कार्यक्रम में निम्न प्रस्ताव को पारित करके जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को भेजने का निर्णय लिया गया। 


1.   जेबीकेएसएस-जेएसएसयू आंदोलन में सक्रिय आंदोलनकारी को चिन्हित करने के लिए संगठन के अंदर एक  "आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कमिटी" का गठन किया जाएगा।
2. विधानसभा उम्मीदवार चयन में आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कमिटी द्वारा आंदोलनकारियों को 50% अंक के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी। 
3.  26 अगस्त से धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो अगुवाई में न्याय अधिकार यात्रा सह झारखण्ड नव निर्माण यात्रा निकाली जायेगी।
मौके पर उपाध्यक्ष संजय मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती कुमारी महतो, महासचिव राजकिशोर महतो, सचिव संजय महतो, संजीत कुमार, कमलेश चौधरी, डॉ अभिषेक, डॉ विकास, राकेश, गोपेश्वर, पुष्पा कुमारी, चंदन, योगेश चन्द्र भारती के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

Tags - Devendranath MahatoProtestersJharkhand News