logo

रांची : रिम्स से कैदी हुआ फरार, पेट दर्द होने पर लाया गया था रांची..

rims5.jpg

रांची
रिम्स से एक कैदी के फरार होने से पूरे परिसर में  हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके में कैदी की तलाश की गई लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद बरियातू थाने को सूचना दी गई। फरार कैदी का नाम एमएस वारिश है। वह हजारीबाग में पेलावल थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

 

कैदी ने पेट में दर्द की शिकायत की थी
मिली जानकारी के मुताबिक पेलावल पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। फरार कैदी के पेट में तेज दर्द था। उसे इलाज के लिएरिम्स अस्पताल लाया गया। हजारीबाग से रांची लाने के लिए दो पुलिसकर्मियों को जिम्मेवारी दी गई थी।

 

चकमा देकर फरार हुआ 
इलाज के दौरान ही कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। 2 पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को। पुलिस की टीम वारिश की तलाश में जुटी हुई है। पेलावल पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया था। RIMS में डॉ डीके सिन्हा के वार्ड में कैदी को भर्ती किया गया। इसी दौरान वो फरार हो गया।