logo

राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू के प्रस्तावित रांची आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट इलाके में नो फ्लाइंग जोन घोषित

presidentt.jpg
द फॉलोअप डेस्क 

राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू के झारखंड दौरे से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है, बता दे कि 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू का रांची आगमन प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून
को लेकर सदर अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी ने BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है। 


26 फरवरी को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून के संदर्भ में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है तथा उस क्षेत्र में तथा उसके ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाना पूर्णतः वर्जित रहेगा, यह निषेधाज्ञा 26 फरवरी के सुबह 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे के लिए लागू रहेगा। 


दरअसल जमशेदपुर के श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चर चैरिटेबल सेंटर की ओर से मरीन ड्राइव क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराये जा रहे मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू 26 फरवरी को करेंगी।
Tags - Droupadi Murmu Jharkhand visit Ranchi arrival 26 February visit administrative preparations security arrangements