logo

घरेलू क्लेश में गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, गर्भ में पल रहे थे जुड़वा बच्चे

रह्ैो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के गर्भ  जुड़वां बच्चे पल रहे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास ना कर सके। मृतका की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है।

 
पत्नी के साथ होता था विवाद
यह दिल दहला देने वाली घटना अमृतसर के रईया इलाके की है। जहां गांव बुलेड नंगल में रहने वाले सुखदेव नाम के एक शख्स का आए दिन अपनी पत्नी पिंकी के साथ विवाद होता रहता था। शख्स की पत्नी गर्भवती थी। 


आरोपी गिरफ्तार हुआ

मृतक के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि हमारी बेटी पिंकी की शादी ढाई साल पहले बूलेनंगल गांव के सुखदेव सिंह से हुई थी। दोपहर 12 बजे गांववासियों ने हमें बताया कि आपकी बेटी को उसके पति ने जलाकर मार डाला है, जब हमने आकर देखा तो हमारी बेटी का शव बुरी तरह से जल चुका था। उसके हाथ बिस्तर से बंधे हुए थे, जिससे लग रहा था कि उसे जिंदा जला दिया गया है। थाना ब्यास के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पति से पत्नी ने डॉक्टर से जांच करवाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जो मृतक की मौत का कारण बनी। उन्होंने बताया कि मृतक के माता-पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Tags - Punjab news Punjab latest news Punjab news Punjab crime Punjab me jind jali