logo

हटिया ग्रिड सब-स्टेशन से 13 सितंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

ELECTRICITY2.jpg

रांची
132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, हटिया I में 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। मरम्मत के दौरान 132 केवी एवं 33 केवी हाफ मेन बस पर कार्य होगा।
इस कारण हटिया I ग्रिड से निकलने वाले 33 केवी राजभवन, हरमु, रातू, ब्राम्बे, बेड़ो, विधानसभा और टाटीसिलवे फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिजली आपूर्ति सुबह 11:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूर्णतः बाधित रहेगी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News