logo

Ranchi : पोर्न मूवी की लत ने बर्बाद कर दिया घर,  तलाक के लिए दंपती ने कोर्ट में दी अर्जी

frus.jpg

रांचीः
आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक में पोर्न मूवी देखने का अलग ही जूनुन सवार रहता है। अभी हाल ही में एक खबर आयी थी कि बच्चों ने पहले पोर्न मूवी देखी उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला बिहार का था। पोर्न मूवी से जुड़ा रांची में  एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पोर्न मूवी की लत ने एक घर को बर्बाद करके रख दिया। पति अपनी पत्नी को पोर्न मूवी दिखाता और उसी तरह की डिमांड किया करता था। इससे परेशान होकर पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। वह सात साल से अलग रह रही है। इधर पति की नौकरी भी छूट गई है वह कोयंबटूर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर था। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। 


अब तलाक के लिए दिया है आवेदन 
दोनों ने रांची सिविल कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट भी दोनों के वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए अंतिम प्रयास कर रहा है। महिला रांची के अरगोड़ा की है और पति नामकुम का। शादी के दोनों कोयंबटूर चले गए। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी को जबरदस्ती पोर्न मूवी देखने को कहता था। और उसी तरह की डिमांड करता। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ करता था लेकिन फिर भी पति अपनी आदत से बाज नहीं आया। महिला का कहना है कि यह ऐसी समस्या थी, जिसे वह किसी से साझा नहीं कर सकती थी। 


बहुत पहले से लत
पति ने बताया है कि उसे शादी से पहले यह लत थी। लाख कोशिशों के बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पा रहा था। घर में विवाद के बाद पति ने कई बार पत्नी से वादा किया कि वह इसे छोड़ देगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। बिना अश्लील फिल्म देखे उसे नींद नहीं आती थी।