द फॉलोअप डेस्क
मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती है। लंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए सरकार ने विधि विभाग से राय मांगी है। साथ ही विधि विभाग से प्राथमिक दर्ज करने के संबंध में सुझाव भी मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनरेगा घोटाले की जांच के बाद इससे संबंधित पहली रिपोर्ट नवंबर 2022 में राज्य सरकार को भेजी थी। ईडी की इसी रिपोर्ट के आधार पर पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार और छह जिला खनन पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से की थी पूछताछ
बता दें की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य से जुड़े मनरेगा फंड घोटाले के संबंध में 5000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मामले में सिंघल के अलावा कुछ खनन अधिकारियों और अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। झारखंड में खनन सचिव सिंघल को गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद मई में ईडी ने इस सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिंघल के पिछले 3 साल के लेन-देन की जांच की थी, ताकि संदिग्ध धन की जांच की जा सके। प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी सभी संपत्तियों को भी स्कैन किया था।
एक नजर पूजा सिंघल के करियर पर
बता दें कि, महज 21 साल में देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास कर IAS कैडर में घुसने की सबसे कम उम्र होने के कारण पूजा सिंघल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ. पूजा सिंघल की पहली शादी IAS अधिकारी रहे राहुल पुरवार से हुई, लेकिन शुरू के वर्षों के दौरान ही कुछ निजी कारणों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और फिर तलाक होने के बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से दूसरी शादी की. पढ़ाई से लेकर नौकरी तक सिंघल का करियर शानदार रहा है. पूजा सिंघल देहरादून में पैदा हुईं और गढ़वाल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में वर्ष 2000 में वो IAS बन गईं।
