logo

Khunti : खूंटी जिले के तीन प्रखंडों में मतदान जारी, 193 प्रत्याशी आजमा रहें है किस्मत

hhhhhh.jpg

खूंटीः
खूंटी जिले के कर्रा, तोरपा और रनिया प्रखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से ही जारी है। भीषण गर्मी के कारण केंद्रों में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। तीन प्रखंडों के 485 मतदान केंद्र बनाया गया है। दूसरे चरण में कर्रा, तोरपा व रनिया प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य के पांच, पंचायत समिति सदस्य के 28, ग्राम पंचायत मुखिया के 42 और वार्ड सदस्य के 118 पद है। तीनों प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 185980 है, जिनमें पुरूष मतदाता 91929 व महिला मतदाता 94051 हैं। कर्रा प्रखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 83 हजार 231 है। इनमें महिला 41 हजार 715 व पुरुष 41 हजार 526 है। 


तोरपा में मतदाता 72 हजार
तोरपा में कुल मतदाता 72 हजार 14 है, इनमें 36 हजार 954 महिला व 35 हजार 60 पुरुष और रनिया के कुल मतदाता 30 हजार 725 में 15 हजार 382 महिला व 15 हजार 343 पुरुष हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 485 मतदान दल गठित किए गए हैं, जिनमें 1940 मतदानकर्मी शामिल हैं। कर्रा के 220, रनिया के 79 और तोरपा 186 पोलिंग पार्टी शामिल हैं। जबकि 10 प्रतिशत मतदान दल को सुरक्षित रखा गया है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए पंचायत समिति सदस्य के तोरपा में दो और कर्रा में दो सीट रिक्त रह गए। दोनों प्रखंड के चारों सीटों पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। तीनों प्रखंडों में पंचायत समिति सदस्य का 49 सीट है। इनमें 17 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए। 


तीनों प्रखंडों के शेष सीटों पर 70 उम्मीदवार 
बता दें कि तीनों प्रखंडों के शेष सीटों पर 70 उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में कर्रा, तोरपा व रनिया में होने वाले जिला परिषद सदस्य के पांच सीटों के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कर्रा प्रखंड में ग्राम पंचायत के सदस्य के कुल 220 पद के लिए 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। वहीं 147 अभ्यार्थी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। इसी प्रकार कर्रा प्रखंड में ग्राम पंचायत के मुखिया के 19 पद के लिए कुल 101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तोरपा प्रखंड में वार्ड सदस्य के 186 पदों के लिए 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। यहां से 135 अभ्यार्थी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। तोरपा में मुखिया के 16 सीटों के लिए 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार रनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत के सदस्य के कुल 79 पदों में 60 अभ्यार्थी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। बाकि सीट पर 42 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रनिया में ग्राम पंचायत के मुखिया के सात पद के लिए 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।