द फॉलोअप डेस्क
राज्य में आगामी 23 फरवरी को निकाय चुनाव होनी है। ऐसे में लगातार चुनाव को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। बताते चलें कि निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार हेमंत सोरेन की सरकार पर जुबानी हमला बोल रही है। वहीं, इस बार केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव करवाना सरकार की मंशा है। बैलेट पेपर से चुनाव करवाना ही सरकार की मंशा पर सवाल उठाने के लिए काफी है। मंत्री ने आगे कहा कि इस चुनाव में बैलेट पेपर का उपयोग कर सरकार प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग कर सकती है।

अन्नपूर्णा देवी ने आगे कहा कि राज्य सरकार चुनाव में धांधली भी करवा सकती है, जो पहले से तय भी हो सकता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने मतगणना में भी धांधली की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक, ये सारी बातें अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह में कही है। हालांकि, इससे पहले निकाय चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। उन्होंना बताया कि किस तरह भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र चौधरी के समर्थन में काम करना है। वहीं, दूसरी तरफ गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल भी गिरिडीह पहुंचे और यहां पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ चौधरी के पक्ष में पार्टी नेताओं संग बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने हेमंत सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि हेमंत
.jpeg)
सरकार कभी चाहती ही नहीं थी कि निकाय चुनाव हो और नगर की सरकार बने। राज्य सरकार ने कभी नगर के विकास पर ध्यान भी नहीं दिया। विधायक अमित मंडल विकास की योजनाओं पर भी ध्यान न देने का आरोप लगाया। बताते चलें कि उन्होंने रघुवर दास के कार्यकाल का भी जिक्र किया और कहा कि रघुवर राज में गलियों में एक गीत सुनने को मिलता था 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' यह गाना भी गायब हो गया। बहरहाल, उन्होंने ये दावा किया है कि इस बार राज्य के सभी निकाय में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ही जीत होगी।