logo

Ranchi : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस वाहन चालक की मौत, डीसी छवि रंजन ने जताया शोक

bullet.jpg

रांचीः
चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिस वाहन चालक प्रमोद कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। छवि रंजन ने संबंधित पदाधिकारी को दुर्घटना के संबंध में अंचलाधिकारी और एसएचओ से आवश्यक जानकारी लेते हुए आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे 
बता दें कि बुंडू थाना क्षेत्र के बासीदा के समीप एनएच-33 पर चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस वाहन चालक प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। वह अपनी बुलेट बाइक चुनाव ड्यूटी कर रांची वापस लौट रहे थे> इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।