logo

चाईबासा : पुलिस जवानों को मिली सफलता, गोइलकेरा में नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त, ऑपरेशन जारी  

JAWAN5.jpg

पुलिस जवानों को मिली सफलता, गोइलकेरा में नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त, सर्च ऑपरेशन जारी  

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुए। कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किए। इसी कड़ी में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने चाईबासा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंबिया गांव के पास रविवार को नक्सलियों के कैंप ध्वस्त कर दिया। इस दौरान चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07 और सीआरपीएफ 26 बटालियन की टीम शामिल है। हालांकि इस कैंप से कोई  हथियार या सामग्री मिलने की खबर नहीं है। वहीं, जवानों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मामला गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिया गांव की है।

 

गोइलकेरा के जंगल में IED की चपेट में आने से महिला की हुई थी मौत

 

बता दें कि पिछले दिनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में ही नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत गोई थी। महिला जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। बता दें कि नक्सलियों ने खुद को पुलिस से बचने और पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से चाईबासा के जंगलों में आईईडी लगा ऱखे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT