द फॉलोअप डेस्क
पलामू के जिले के मनातू जंगल में एक बार फिर नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी का एक कमांडर मारा गया है। इस अभियान को जगुआर, कोबरा और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अंजाम दिया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान पांच लाख रुपये का इनामी टीएसपीसी कमांडर मुखदेव यादव के रूप में की गई है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है। 
बताया जा रहा है कि जिस टीएसपीसी संगठन के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है, उन्हीं के साथ बीते तीन सितंबर की रात हुए मुठभेड़ में पलामू पुलिस के जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद इन नक्सलियों को टारगेट किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार 10 लाख का इनामी कमांडर शशिकांत गंझू को टारगेट कर एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में कोबरा जगुआर समेत कई सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।.jpg)
सर्च अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम मनातू के जंगलों में पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षा बलों की टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक रविवार की अहले सुबह से फायरिंग लगातार जारी है। .jpeg)
बताया जा रहा है कि यह टीएसपीसी संगठन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें 200 से भी अधिक जवानों को तैनात किया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है। 
एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि सर्च अभियान अब भी जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली शशिकांत गंझू, जो टीएसपीसी नक्सली संगठन का सुप्रीमो है और इसके दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल है। घटनास्थल से मारी गए नक्सली के साथ एक INSAS राइफल भी बरामद हुआ है।