logo

Ranchi : दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे 5 युवकों को पुलिस ने रिंग रोड में रंगे हाथों पकड़ा, आज कोर्ट में पेशी

GANGRAPE4.jpg

रांचीः
रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित दलादली में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे 5 युवकों को पुलिस ने रंगहाथ पकड़ा है। सभी आरोपी एक रेस्टोरेंट के पास सड़क के किनारे कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस पेट्रोलिंग गश्ती करते हुए वहां पहुंची और पांचो को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक रातू थानी की प्रभारी डीएसपी अंकिता राय पेट्रोलिंग करते हुए रिंग रोड पहुंचे थे उसी वक्त की यह घटना है। सड़क के किनारे काला शीशा लगी कार को देखकर शक हुआ तो पुलिस ने कार का शीशा खुलवाया। 


आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध 
इसके बाद कार में आपतिजनक स्थित में पांच लड़कों के साथ नाबालिग लड़की देखी गई। पुलिस को देखकर लड़की रोने लगी। पीड़िता ने पुलिस को पूरी बात बतायी कि धुर्वा स्थित रिंग रोड से आरोपियों ने अपहरण कर लिया है। उसके साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया। मामले की सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर पहले धुर्वा थाना ले गई। आरोपियों ने गैंगरेप की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


आज बयान दर्ज होगा 
सभी आरोपियों को रातू थाना थाना भेज दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। इसके बाद घर भेज दिया गया। आज शुक्रवार को अदालत में आरोपियों का बयान दर्ज कराया जाएगा। सभी आरोपी धुर्वा इलाके का रहने वाले है। आरोपियों में दो दूसरे राज्य के है, जबकि तीन रांची के है। तीनों ही रांची के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज के छात्र हैं।