logo

रांची : ईशा आलिया ह'त्या'कांड मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस के देवर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

isha_alia1.jpg

रांची:
झारखंड की नागपुरी एक्ट्रेस रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया (Isha Alia) की पश्चिम बंगाल में बुधवार को गोली मार कर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री के देवर संदीप कुमार के गिरफ्तार किया है उसे पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सरकारी वकील ने उनके पुलिस हिरासत की मांग की है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने उनके पति प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया था। बता दें कि रिया के परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में संदीप का नाम भी था।


बुधवार को हुई थी हत्या
बता दें कि बुधवार को एक्ट्रेस रिया कुमारी अपने पति और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से कोलकता जा रही थी। उसी दौरान लुटेरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देने लगे। जब रिया ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। रिया के पति प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिषपुर पुल के पास उन्होंने नहाने के लिए कार रोकी थी। जहां तीन की संख्य़ा में अपराधी आए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।