logo

मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी पाने वाले उनके कार्यकाल पर बात नहीं कर पाते, बिहार में बोले मोदी

a598.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, औरंगाबाद (बिहार):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दानापुर-बिहटा फोर लेन एलिवेटेड का उद्घाटन हुआ। ये मोदी की गारंटी है। आज भी भोजपुर जिले में आरा-बाइपास रेल लाइन की नींव रखी गई है। 12 परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुझे पता है कि यहां के लोग, औरंगाबाद के भाई-बहन बनारस कोलकाता एक्सप्रेस-वे का भी इंतजार कर रहे हैं। यूपी भी कुछ घंटों की दूरी पर रहेगा। कुछ ही घंटे में कोलकाता भी पहुंच जायेंगे। यह भी एनडीए के काम करने का तरीका है। बिहार के विकास का अध्याय लिखा जा रहा है। बिहार वासियों को बधाई देता हूं।

आज बिहार की धरती पर मेरा आना कई मायनों में खास है। कुछ दिन पहले ही बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया है। यह पूरे बिहार का सम्मान है। 

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की सबसे ज्यादा खुशी बिहार में मनी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुये हैं। स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जायेगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार जिस आनंद में डूबा है। बिहार के लोगों ने जैसा उत्सव मनाया। रामलला को जो उपहार भेजा। मैं वह खुशी आपसे साझा करने आया हूं। बिहार में एकबार भी डबल इंजन ने रफ्तार पकड़ ली। बिहार इस समय पूरे उत्साह में है। आत्मविश्वास से  भरा हुआ है। मेरे सामने में इतनी बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और नौजवान उत्साह से भरे हैं। आपके चेहरों की चमक बिहार को लूटने का सपना देखना वालों के चेहरे की हवाईयां उड़ा रही है।

एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। परिवारवादी राजनीति की एक विडंबना है, मां-बाप से विरासत से पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है लेकिन मां-बाप के सरकारों के काम का एकबार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती। ये है परिवारवादी। 

बिहार के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं
पीएम ने कहा कि मैंने तो सुना है कि बड़े बड़े नेता भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। सब भाग रहे हैं। अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते। राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं। आपके विश्वास, आपका उत्साह, आपके संकल्प की ताकत। मोदी किसी भी विश्वास के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद करने के लिए आया है। इतने व्यापक स्तर पर विकास का आंदोलन इसका गवाह है कि डबल इंजन सरकार में बदलाव कितनी तेजी से होता है। आज सड़क और हाइवे का जो काम हुआ वह बिहार की नई तस्वीर बना रही है। नालंदा, पटना, समस्तीपुर, वैशाली और दरभंगा के लोगों को आधुनिक यातायात का लाभ मिलेगा।

राजगीर, नालंदा, पावापुरी, जहानाबाद में नागार्जुन की गुफाओं तक पहुंचना भी आसान होगा। बिहार के सभी शहर तीर्थ और पर्यटन की अपार संभावना से जुड़े हैं।

बिहार में अशांति, असुरक्षा और आतंक के दिन बीत गये हैं
दरभंगा और बिहटा में नए एयरपोर्ट भी रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ें। एक वो दौर था जब बिहार के लोग अपने ही घरों से निकलने से डरते थे। बिहार की पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही है। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत आधूनिक ट्रेनें मिले। अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांति और असुरक्षा और आतंक की आग में झोंक दिया गया था।