logo

पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी-झारखंड में सत्ता में बैठे लोग सुधरेंगे नहीं, इसलिए दिल्ली से डंडा चलाना होगा

जतोो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी आज अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन गुमला के सिसई सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कोई चुनाव सभा है कि विजय सभा है। सबसे पहले तो जितने लोग पंडाल में है उससे ज्यादा लोग धूप में खड़े हैं। उससे भी ज्यादा लोग आ रहे हैं। मैंने हेलीकॉप्टर से देखा। ये जागरूकता अद्भूत है। लेकिन जो इतनी बड़ी तादाद में धूप में तप रहे हैं। शायद उनतक मेरी आवाज भी नहीं पहुंच रही होगी लेकिन वह तपस्या कर रहे हैं। मैं क्षमा मांगता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं। मोदी आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने देगा। मैं इस प्यार के बदले विकास करके इसे दोगुणा करके लौटाऊंगा। 


मैं पहला पीएम जो बिरसा मुंडा के गांव गया
मैं भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। पिछले वर्ष मुझे उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला था। वहां की मिट्टी माथे पर लगाने का सौभाग्य मिला। मैं पहला पीएम हूं जिसने ऐसा किया। भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए नाम नहीं है बल्कि प्रेरणा है। उनके जीवन को जब याद करते हैं तब मुझे हर चुनौती से उन्होंने जीतना सिखाया है। मैं गरीबों के लिए, आदिवासियों के लिए काम करता हूं तो मुझे कितनी गालियां पड़ती है। लेकिन मैं आपकी सेवा में झुका रहता हूं। मैंने स्वचछ भारत अभियान शुरू किया तो कांग्रेस वाले कहते थे झाड़ू लगाने से क्या होगा। शौचालय बनाने से क्या होगा। मैंने डाटा सस्ता किया। जब  हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाया तो कांग्रेस वाले कहते थे गांववालों को इसका क्या फायदा। जबकि आज मेरे गांव का युवा सोशल मीडिया का हीरो है। मैंने इंटरनेट को गरीबों के घऱ पहुंचा दिया है। आज देश में गरीब की चिंता गरीब का बेटा मोदी कर रहा है। 


कांग्रेस सरकार में राशन सड़ता था
कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था आदिवासी क्षेत्र में बच्चे भूखे मरते थे और लेकिन मनमोहन सरकार ताला लगाकर बैठ गयी था। गरीब का बच्चा भूखा ना रहे इसलिए मुफ्त में अनाज दे रहा हूं तो मेरे पे चिल्ला रहे हैं। कि मैं अनाज मुफ्त में क्यों दे रहे हैं। जबकि देश के मालिक आप लोग ही है। मोदी ने आपको मुफ्त राशन देने की गारंटी दे रखी है। धऱती इधर की उधर हो जाए आपको मुफ्त रासन मिलने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस की पाप की लिस्ट बनाए तो कई दिन निकल जाएंगे। ये कांग्रेसी ही है जिसने लोहरदगा खूंटी, गुमला को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया था। यहां बिजली, पानी, अस्पाताल स्कूल कुछ नहीं था। आपने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैनें इन जिलों में विकास किया। इन जिलों को आकांक्षी बनाया। कौन सी सुविधा पहुंची, क्या काम हो रहा है मैं सब मॉनिटर करता हूं। आज ये आकांक्षी जिले तेजी से विकास करने की राह पर आगे हैं। 


आदिवासियों में भी जो अति पिछड़े हैं मोदी उनके लिए पीएम जन मन योजना लेकर आया। इससे अति पिछड़ो को घऱ, पानी बिजली जैसे सुविधाओं पर काम हो रहा है। इस सुझाव मुझे राष्ट्रपति द्रौपदी जी ने दिया। लेकिन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति  बनाने का विरोध कांग्रेस वालों ने किया था। ये खनिज का बड़ा श्रोत है। मोदी ने तय किया कि इस संपदा का एक हिस्सा स्थानीय विकास के लिए लगना चाहिए। जहां सरकारें भ्रष्ट हो वहां कितना भी बजट हो विकास संभव है ही नहीं। यहां भ्रष्टाचार का छेद ऐसा लगा हुआ है कि ऊपर से रुपया डालता हूं और पाइप से इनके घऱ तक पहुंच जाता है। 


पेपर लीक करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा
पेपर लीक का मामला देखिए। इस राज्य में कोई ऐसा एक्जाम नहीं है जिसका पेपर लीक नहीं होता। मैंने देखा कि यहां के लोग सुधरने वाले नहीं है। इसलिए मैंने दिल्ली से डंडा चलाकर एक कड़ा कानून बना दिया है। अगर हमारे पास 100, 200 500 रहता है तो हम संभाल के रखते हैं कि जरूरत के समय में काम आएगा। एक एक रुपये की कीमत होती है लेकिन झारखंड में देखिए कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले। मशीन लाए गये तो मशीन भी हांफने लगे। मुझे बताइए ये पैसा किसका है। ये पैसा आपके हक का है कि नहीं है। एक सीएम भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में बंद  है। अब आप बताइए कि कोई आपके घऱ में चोरी करे तो आप उसको सजा देंगे कि नहीं। ये झारखंड भी तो आपका घर ही है ना इसमें कोई चोरी करे तो उसको सजा होनी चाहिए कि नहीं। जिसने झारखंड को लूटा उसपर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। अदालत ने भी कहा चोरी की है। मोदी का एक ही संकल्प है भ्रष्टाचार हटाओं। ये कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओं। ये नौजवानों की भलाई के लिए रैली नहीं करते। 


भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैली करते हैं 
चुनाव के समय में भी भ्रष्टाचारी बचाओं की रैली करते हैं। आने वाले पांच साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों  पर कानून का डंडा चलेगा। आपको भी पता है कि गरीब आगे बढता है तो उसके लाख दुश्मन बन जाते हैं। इंडिया गठबंधन वालों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा पीएम कैसे बन गया। मोदी 10 साल से आया हुआ है। शान से सरकार चला रहा है। मैंने संविधान की 10 साल से रक्षा की है। खुद इनके चेहरे से मोदी ने नकाब उतार दिया है। 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद दिया, भ्रष्टाचार दिया। और अब तुष्टिकरण दे रहे हैं। कांग्रेस जो चश्मा पहनती है उसमें एक ही वोट बैंक दिखता है मुस्लिम वोट बैंक। जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। 


आरक्षण छीनने की बात करती है कांग्रेस 
इंडि गठबंधन वाले खुद एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण पर चोरी करने का प्लान बना रहे हैं। जब संविधान बना था तभी तय हो गया था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। कांग्रेस आपका हक छीनकर मुसलमानों को हक देना चाहती है। साथियों मैं एक गारंटी आपको दे रहा हूं। जब तक मोदी जिंदा है ना दलित, आदिवासी, एसटी, एससी की आरक्षण की चोरी नहीं करने दूंगा। माओवाद ने कितने मां का बेटा छीन लिया। लेकिन कांग्रेस आज भी उसका समर्थन करती है। यहां घुसपैठियों को घुसने देने का खेल चल रहा है। आदिवासी बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है संथाल में। आदिवासी बेटियों को जमीन के लिए टारगेट किया जा रहा है। अब ये वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। ये कितनी भी जिहाद कर लें ये देश पीछे हटने वाला नहीं है और मोदी डरने वाला नहीं है। मोदी की गारंटी है। साथियों ये चुनाव मजबूत देश के लिए मजबूद सरकार बनाने के लिए है। खूंटी से अर्जुन मुंडा और लोहरदगा से समीर उरांव जी को आप 13 मई को वोट करें। ताकि इनका मिला वोट सीधा मोदी के खाते में जाएगा। 
 

Tags - PM Sisai PM in Sisai PM in Gumla PM in Jharkhand