logo

देवघर में नमाजियों पर चढ़ी पिकअप वैन, 5 लोगों को कुचला; 1 की मौत

a758.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, देवघर:

देवघर में तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप वैन ने 5 नमाजियों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोग घायल हो गये। 1 व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये सभी 5 लोग नमाज अदा करने के बाद टहल रहे थे तभी पिकअप वैन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना, देवघर जिला के कुंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारवां मुख्य मार्ग स्थित डाकघर के समीप घटी। बताया जाता है कि हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया। सदर अस्पातल में उनका इलाज किया जा रहा है।

22 वर्षीय तफजुल अंसारी की मौत
हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय तफजुल अंसारी के रूप में की गई है। तफजुल, कुंडा थानाक्षेत्र के खागड़ा गांव का रहने वाला था। हादसे में महबूब अंसारी, तनवीर हुसैन, रियाज अंसारी और फिराक अंसारी घायल हो गये। ये सभी लोग भी खागड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रिजाय अंसारी ने बताया कि वे लोग सुबह की नमाज आदा करने के बाद 6 बजे सड़क किनारे टहल रहे थे तभी मालवाहक पिकअप वैन ने उनको रौंद दिया। 

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी
इधर, घटना की सूचना मिलते कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एएसआई चुनु मंडल सहित अन्य पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। धक्का मारने वाले पिकअप  वैन की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि कल ईद है। इससे पहले तफजुल की मौत से खागड़ा गांव में मातम पसर गया है। घायल युवकों के घर में भी चिंता है। ईद की खुशियां फीकी पड़ गई। 

Tags - DeogharAccident NewsJharkhand NewsHit and Run