logo

झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत 

accident_pic9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड से ओडिशा जा रही एक बाराती गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 से अधिक के घायल होने की सूचना है। घायलों के राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात पश्चिम सिंहभूम से ओड़िशा के लिए बारात निकली थी। बाराती मैक्स पिकअप में सवार थे तभी यह दुर्घटना हुई। 


12-15 की संख्या में जा रहे थे बाराती
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा स्थित वन पोसैता के गोरोई सरदार के बेटे गणेश सरदार की बारात ओड़िशा के लाठीकाटा के लिए निकली थी। 12-15 की संख्या में सभी बाराती हंसी-खुशी-गाते-बजाते जा रहे थे। तभी पिकअप वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि बारातियों के गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले ही यह घटना हो गई। जिस जगह दुर्घटना हुई, वह लाठीकाटा इलाका ओडिशा में पड़ता है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।