logo

रांची से देवघर, गोवा सहित मैंग्लोर, विशाखापट्टनम, श्रीनगर, जयपुर व कोचिन के लिए हवाई यात्रा 26 मार्च से शुरू

1345.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हवाई यात्रा करने वालों को जल्द ही कई शहरों के लिए विमान सेवा की सुविधा मिलने लगी। 26 मार्च से ही बाबा नगरी देवघर, मैंग्लोर, विशाखापट्टनम, श्रीनगर, जयपुर, गोवा, और कोचिन की विमान सेवा शुरू होगी। यह विमान इंडिगो व एयर एशिया कंपनी की होगी। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से ग्रीष्मकालीन शेड्यूल-2023 के तहत 26 से 28 मार्च तक के लिए जारी किए गए सूची को रांची के विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि गोवा व देवघर सहित अन्य शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने से लोगों को अब काफी सुविधाएं होंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT