logo

ईद मिलन समारोह : शांति एवं सद्भाव झारखंड की सबसे बड़ी विशेषता, इसे रखेंगे बरकरार- बंधु तिर्की

EID_MILAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सद्भाव और सौहार्द के साथ ही मिल जुलकर आगे बढ़ने की भावना झारखंड की स्वाभाविक पहचान है और यही कारण है कि यहां सभी पर्व-त्यौहार को आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाया जाता है। लेकिन, अपने छुद्र स्वार्थ के लिए अनेक तत्व उसमें बाधा डालने का काम करते हैं। ये बात झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शनविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर ईद मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वैसे प्रयासों को कभी भी सफल नहीं होने दिया जा सकता क्योंकि यह समाज में जहर घोलने का काम करता है।

समारोह में शामिल अतिथि

ईद मिलन समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, जय सिंह यादव, मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, हाज़ी हलीम, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, सरफ़राज़ अहमद, इबरार अहमद, शकीलुरह्मण, राजीव रंजन प्रसाद, दीपू सिन्हा मचकूर आलम, नफीस अहमद, प्रो. शाहिद हसन, अमूल्य नीरज खलखो, आभा सिन्हा, राखी प्रियदर्शीनी, रमा खलखो, परवेज आलम, अब्दुल कुद्दूस, शहाबुद्दीन, तबरेज़ आलम तब्बू सहित भारी संख्या में विविध धर्म एवं संप्रदाय के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।