पटना:
आज बिहार लोक भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समारोह में भाग लिया और नए मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह में न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
बिहार लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री सैय्यद अता हसनैन जी द्वारा पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 13, 2026
इस गरिमामय अवसर पर सम्मिलित होकर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। pic.twitter.com/lAH02pTA8i
न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव का संक्षिप्त परिचय
न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में ऑनर्स और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे और बाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय में भी कार्य किया, जहां उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दीं। अब वे पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल चुके हैं।
समारोह के दौरान ली गई तस्वीरों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नए मुख्य न्यायाधीश के साथ बैठे दिखे, साथ ही राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाने का दृश्य भी दर्ज किया गया।