द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड में अपने संबोधन में सीएम ने पेपर लीक करने वालों को चेतावनी दी है। सीएम ने कहा है कि JPSC अंतर्गत होनी वाली परिक्षाओं का पेपर लीक करने वाले को 10 साल के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि पहले परीक्षाओं के रिजल्ट आने में वर्षों लग जाते थे। आपने देखा हमने रिकॉर्ड दिनों में JPSC अंतर्गत युवाओं को नियुक्ति दी। ऐसी हजारों नियुक्तियां दी। पहले जो भी वैकेंसी निकलती थी, उन वैकेंसी का कोई ना कोई क्वेश्चन पेपर लीक कर दिया जाता था। और परिणाम प्रकाशित नहीं होता था। झारखंडी युवाओं के सपनों की कोई हकमारी न करें। इसलिए अब आपकी सरकार सख्त कानून बनाने जा रही है।

800 करोड़ की लागत की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बता दें कि आज सीएम ने डुमरी में जन-कल्याणकरी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। सीएम ने डुमरी में 188 योजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये योजनाएं 800 करोड़ की लागत की है।साथ ही 15 हजार लोगों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया। इस दौरान युवाओं के बीच चार पहिया गाड़ी का वितरण किया गया। किसानों के बीच ट्रैक्टर-कृषि उपकरण का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की सौगात दी गई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N