logo

8 जनवरी तक पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का धरना स्थगित, JMM महासचिव विनोद पांडेय से वार्ता के बाद लिया फैसला

a139.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। चंद्रदीप कुमार की अगुवाई में 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर विनोद पांडेय से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। विनोद पांडेय ने संघ को भरोसा दिया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यही सरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का कल्याण करेगी। विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड में युवा और बेरोजगारों के प्रति सकारात्मक है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। 

8 जनवरी 2024 तक स्थगित रहेगा धरना
विनोद कुमार पांडेय से वार्ता के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा संतुष्ट होकर यह निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2024 तक धरना का कार्यक्रम स्थगित रखा जाएगा। 8 जनवरी 2023 को संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे से मिलेगा। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पूर्व 29 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सुजाता शिंह, विभा रानी, प्रदीप कुमार,रामनिवास तिवारी, मिथुन यादव, रामदीप तिवारी, अनिल ठाकुर गौतम कुमार कुशवाहा, अब्दुल रशीद, दिलीप, रंजीत, मंटू कुमार, देवेंद्र, शशिकांत, अनिल, ये सभी मौजूद थे।