logo

पलामू डीसी ने सुआ मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाया, गार्जियन से किया संवाद 

dc8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे और उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने बुधवार को सदर प्रखंड के सूआ पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने लहसुनिया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में तितली प्रोजेक्ट के तहत चल रहे अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन पाठ्यक्रमका निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने केंद्र में बच्चों को डिजिटल लर्निंग के तहत क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है इसकी जानकारी ली। इस पर सेविका ने बताया कि टैब में सभी बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। सभी बच्चों को किताब से पढ़ाने के पश्चात सभी बच्चों से एक-एक कर लॉगिन कर उनको प्रैक्टिकली भी पढ़ाया जाता है।  समय-समय पर बच्चों का मूल्यांकन भी किया जाता है।


टैब के जरिये पढ़ाने पर बल दिया
इस दौरान डीसी ने सेविका को हर हाल में अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन पाठ्यक्रम के अनुरूप समानांतर रूप से टैब के जरिये पढ़ाने पर भी बल दिया। इसके बाद उपायुक्त ने बच्चों के साथ संवाद भी किया। ज्ञातव्य है कि 17 मई को पलामू पहुंची जोबा मांझी ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई पाठ्यक्रम के अनुसार डिजिटल लर्निंग के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा का उद्घाटन किया था। 


बच्चों को डिजिटल लर्निंग भी कराया जा रहा

बता दें कि जिले के कुल 2595 आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसीई पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिसमें 165 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों टैब के माध्यम से बच्चों को डिजिटल लर्निंग भी कराया जा रहा है। उपायुक्त की सकारात्मक पहल से जिले में ईसीसीई पाठ्यक्रम के अनुरूप बच्चों को डिजिटल शिक्षा देकर सशक्त बनाया जा रहा है। मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी व स्थानीय सेविका व सहायिका उपस्थित रहीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N