logo

झारखंड के डॉक्टरों में आक्रोश, एक मार्च को करेंगे हड़ताल, जानें क्यों

1257.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में डॉक्टरों पर हो रहे हमले को लेकर झासा में आक्रोश हो। राज्य में हाल के दिनों में डॉक्टरों के साथ हुई घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झासा और सरकारी डॉक्टरों की आपातकालीन बैठक रविवार को आईएमए भवन में हुई। संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्यभर के डॉक्टर बुधवार के दिन यानि एक मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। बताते चलें कि गढ़वा में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आंदोलन तेज किया गया है। वहीं, गढ़वा में डॉक्टर पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इमरजेंसी की सेवाओं को छोड़कर अब राज्य भर के डॉक्टर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। इस दौरान हॉस्पिटलों में केवल इमरजेंसी सर्विस चालू रहेगी।


आरोपियों के खिलाफ नहीं लिया गया एक्शन
बैठक में चर्चा हुई कि जामताड़ा, धनबाद और हजारीबाग की घटना के बाद भी सरकार की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टरों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है, इसलिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ रहा। वहीं, आईएमए ने हजारीबाग में डॉक्टर के साथ मिसबिहेव की घटना के आरोपित अधिकारी डीडीसी को पद से हटाने की मांग की है।

इसलिए डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर
सिविल सर्जन ऑफिस गढ़वा में पिछले दिनों सिविल सर्जन, सदर हॉस्पिटल डीएस और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर के साथ गाली-गलौच के बाद मारपीट की घटना की बात सामने आई है। इसके विरोध में 25 फरवरी से ही गढ़वा में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया था। उनकी मांग है कि 72 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो राज्यभर में आंदोलन होगा। इसी के तहत डॉक्टरों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT