logo

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की MP में मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर दिया शव लाने का आदेश

DEAD03210.jpg

रांची/मुसाबनी
मुसाबनी प्रखंड के निवासी फणी कर्मकार की दुखद मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। हादसा मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास हुआ, जब वे घाटशिला से जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी। षाड़ंगी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शव को मृतक के गृह क्षेत्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जबलपुर रेल मंडल (DRM) ने शव को झारखंड भेजने की व्यवस्था की। इसके साथ ही झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए एम्बुलेंस के जरिए शव को मुसाबनी लाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। फणी कर्मकार की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest