logo

28 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारी कर लें अधिकारीः सुदिव्य कुमार सोनू

dee1.jpg

द फॉलोअप, रांची
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य सोनू ने आज में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।  इस अवसर पर सुदिव्य कुमार  ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाएं 28 तारीख तक हर हाल में दुरूस्त कर ली जाए। विशेष रूप से बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें । उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अगले 29 तारीख को पुनः देवघर एवं दुमका में उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की जायेगी।


ज्ञातव्य है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेले में आकर  श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटें ,यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी। देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त देवघर श्री सौरभ कुमार भुवानिया एवं उपायुक्त दुमका श्री अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया।

सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग का निर्देश
समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व विश्राम गृह, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे उन्होंने तीन स्थलों पर बनाये जाने वाले टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा को बेहतर और वृहत करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवासन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा गर्मी और उमस से निजात के उद्देश्य से मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्ष की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है। साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर जिला स्तर के अधिकारियों एवं नेशन हाइवे के अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को बेहतर तरीके से मेला में उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का होगा उपयोग
राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 बेस्ड कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा के आसपास, ए0आई0 बेस्ड ड्रोन के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा विभिन्न स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। 

Tags - Shravani Mela Deoghar Review Minister Sudivya Kumar Sonu Jharkhand