logo

झारखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे ये अधिकारी, कैबिनेट सचिव ने दिए निर्देश

vandna_dadel.jpg

रांची 
झारखंड विधानसभा में कल, सोमवार को होने वाले बहुमत परीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कैबिनेट सचिव की ओऱ से मौजूद रहने का निर्देश जारी किया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल की और से जारी पत्र में बहुमत परीक्षण के दौरान सभी अपर मुख्य सचिव सभी प्रधान सचिव सभी सचिव पुलिस महानिदेशक सभी उपयुक्त, विभाग अध्यक्ष उपयुक्त रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि हेमंत सोरेन की सरकार का फ्लोर टेस्ट यनी बहुमत परीक्षण सोमवार को होना है। इसके लिए विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगी। 

क्या लिखा है कैबिनेट सचिव ने
कैबिनेट सचिव ने 8 जुलाई यानी सोमवार को पंचम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का सुचारू रूप से संचालन करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। सचिव ने विधानसभा के इस विशेष सत्र के संबंध में पत्र में जानकारी दी है। निर्देश दिया है कि  11:00 बजे पूर्वाह्न से निश्चित है। सत्र में झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 139 के अधीन मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री परिषद में विश्वास के प्रस्ताव का उपस्थापन, वाद विवाद एवं मतदान का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें उल्लेखित सभी अधिकारियों का मौजूद रहना आवश्यक है। 

कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार 

कैबिनेट सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि 8 जुलाई को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए विधानसभा के पदाधिकारी दीर्घा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से सभाकाल तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। बता दें कि बहुमत हासिल करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। चर्चा है कि शाम में हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। मिली खबर के मुताबिक सदन की कार्यवाही दोपहप 2 बजे तक चलेगी। 


 

Tags - Majority testCabinet Secretaryassembly Jharkhand News