logo

NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय महतो ने संभाली कमान, छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव से की मुलाकात

UNI3211.jpg

रांची
वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय), में आज एनएसयूआई यानी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन रांची जिला कमेटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई एनएसयूआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार महतो ने की। इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, एनएसयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, साहिल खान, दिव्यांक, अमित टोपो, आराधना गाड़ी, मनीषा गाड़ी, कृति कुमारी समेत कई अन्य पदाधिकारी और छात्र उपस्थित रहे।


डॉ. कुमार राजा ने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि इनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार महतो का गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी मुलाकात की और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। अक्षय महतो ने कहा कि वे छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से काम करेंगे तथा रांची जिला में एनएसयूआई को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest