logo

देवघर एयरपोर्ट से अब देर शाम भी भर सकते हैं उड़ान, दिल्ली के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू

indigo11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर वासियों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। अब देवघर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। इस फ्लाइट की खास बात है कि यह देर शाम को उड़ान भरेगी। यह उड़ान मार्च महीने से शुरू होगी। इसे लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने जानकारी साझा की है। 

सांसद निशिकातं दुबे ने बताया कि 30 मार्च से देवघर से दिल्ली के लिए शाम की उड़ान शुरू हो जाएगी। दिल्ली से यह विमान शाम 5:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7:00 बजे देवघर पहुंचेगा। फिर यही विमान देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर लगभग रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इसे लेकर सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतरीन देन देवघर एयरपोर्ट से अब यानी 30 मार्च से दिल्ली के लिए शाम में भी हवाई जहाज की सुविधा मिलेगी। दिल्ली से यह विमान शाम 5:30 बजे चलकर 7:00 बजे शाम में पहुंचेगी। यही विमान देवघर से शाम 7:40 में चलकर लगभग 9:30 बजे रात्रि दिल्ली पहुंचेगी।”

इस पहल के लिए सांसद निशिकांत ने नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार जताते हुए इंडिगो एयरलाइंस का भी धन्यवाद किया, जो यात्रियों की सुविधा में लगातार वृद्धि कर रही है।

Tags - Deoghar Airport New flight Service Deoghar-Delhi Jharkhand News Latest News Breaking News