द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी से एक बार फिर राज्य में आंशिक बादल छाएंगे। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अधिकारी सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 19 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 °C की वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान सुबह में कोहरा के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा
पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 28.2 एमएम चाकुलिया (पूर्वी सिंहभुम) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 °C लोहरदगा में दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देख गया।
किस शहर में कितना तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
रांची 24.6 13.5
जमशेदपुर 30.0 17.2
डालटनगंज 23.4 13.5
बोकारो 24.1 15.6
चाईबासा 31.4 14.8
देवघर 24.0 13.0
गिरिडीह 22.6 13.7
गढ़वा 24.5 13.5
लोहरदगा 22.6 12.7
गोड्डा 24.1 14.5
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\