logo

चंपाई सोरेन की तबीयत में सुधार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे

चंपाई सोरेन की तबीयत में सुधार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता चंपाई सोरेन की तबीयत अभी ठीक है। इसकी जानकारी खुद चंपाई सोरेन ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वे भोगनाडीह में "मांझी परगना महासम्मेलन" में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहेंगे। 

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित "मांझी परगना महासम्मेलन" में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।' 

 

जानकारी हो कि आज चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आज चंपाई सोरेन का साहिबगंज दौरा था जिसे उनकी तबीयत को देखते हुए रद्द करना पड़ा है। 

Tags - चंपाई सोरेन Champai Soren Health Update Champai Soren Health Champai Soren