logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने का सीएम हेमंत सोरेन को न्यौता, NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात 

CM222221.jpg

रांची 

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई। बताया गया कि इस दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका की सराहना की।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest