द फॉलोअप डेस्ट
झारखंड सरकार ने आज अचानक निशा उरांव को निदेशक पंचायती राज के पद से केंद्रीय सेवा के लिए विरमित कर दिया। इंडियन रेवेन्यु सर्विस की अधिकारी निशा उरांव की सितंबर 2025 तक झारखंड में प्रतिनियुक्ति थी। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में उन्हें तत्काल प्रभाव से विरमित करने का आदेश दिया गया है। आदेश की प्रति मिलते ही निशा उरांव ने निदेशक पंचायती राज का पद रिलिंक्विस करते हुए अपने आवास लौट आयी। यहां मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद ही केंद्र सरकार किसी दूसरी सेवा के अधिकारी को उस राज्य प्रतिनियुक्त करती है। इस बार शायद राज्य सरकार द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। मालूम हो कि निशा उरांव पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की पुत्री है।