रांची
आदिवासी बेटी निशा भगत (Nisha Bhagat) को न्याय (Justice) दिलाने, मामले में नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी (Immediate Arrest), पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये मुआवजा (Compensation) एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी (Government Job) देने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (BJP Scheduled Tribe Morcha), रांची महानगर जिला के तत्वावधान में भव्य कैंडल मार्च (Candle March) निकाला गया। कैंडल मार्च जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Stadium) से प्रारंभ होकर कचहरी चौक (Kachahari Chowk), जेल चौक (Jail Chowk) होते हुए भगवान बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर (Bhagwan Birsa Munda Old Jail Complex) पहुंचा।

सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां, तख्तियां, बैनर लेकर निकले
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां, तख्तियां, बैनर एवं पार्टी का झंडा लेकर निशा भगत को न्याय दिलाने के समर्थन में आगे बढ़े। पुराना जेल परिसर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां अर्पित कर दिवंगत निशा भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि निशा भगत की मौत का मामला केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। भाजपा एवं आदिवासी समाज के लगातार आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने मामले की CBI जांच की अनुशंसा की है, जो एक महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन सवाल यह है कि जब प्राथमिकी में नामजद आरोपी अजय तिर्की एवं ज्योत्सना केरकेट्टा के विरुद्ध मामला दर्ज है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? आरोपियों का सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया देना और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, अनेक सवाल खड़े करता है।

आदिवासियों की जमीन बिचौलियों द्वारा लूटी जा रही है
साहू ने कहा कि उपरोक्त मांगो के पूरी होने तक भाजपा आंदोलन को करते रहेगी। प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की हत्या और शोषण आम बात हो गया है। आदिवासियों की जमीन लगातार बिचौलियों द्वारा लूटी जा रही है। निशा भगत ऐसे बिचौलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। सरकार निशा भगत को न्याय दे अन्यथा आदिवासी समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। कैंडल मार्च में अशोक मुंडा, प्रदीप लकड़ा, बलराम सिंह,जितेंद्र वर्मा, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, विनय राज, अनीता वर्मा, पायल सोनी, अमित यादव, राधा कुमारी, उमेश यादव, चंदन सिंह, शंकर दुबे , जितेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
