logo

आजसू के नव नियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ajjj.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत ने की। उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार केंद्रीय समिति एवं रांची महानगर में संगठन विस्तार हेतु नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी।


इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति एकजुटता, समर्पण और सशक्त नेतृत्व के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand AJSU Central Committee Metropolitan Committee expansion of the organization welcome ceremony