द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति भवन में कुल 68 प्रमुख हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें झारखंड के नागपुरी गायक महावीर नायक को पद्मश्री से और बिहार की सुप्रसिध्द लोक गायिका शारदा सिन्हा को उनके मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 56 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे पूर्व बीते 26 अप्रैल को कुल 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इस साल 26 जनवरी को कुल 139 लोगों को इन पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था, जिसमें 7 को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्मश्री दिया जाना था।