logo

ईस्टर्न मॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र, हेलमेट देकर किया सम्मान

ईस्टर्न मॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र, हेलमेट देकर किया सम्मान

द फॉलोअप डेस्क
आज ईस्टर्न मॉल स्थित कार्यशिविर में रक्तदान महादान अभियान के तहत एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 54 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया।

रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित करते हुए आयोजकों की ओर से हेलमेट भेंट किया गया, ताकि उन्हें सुरक्षा के साथ एक यादगार उपहार भी मिल सके। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों ने हृदयपूर्वक धन्यवाद और प्रणाम ज्ञापित किया। उन्होंने ईश्वर से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी की।

Tags - BloodDonationCamp Blood Donation LifeSaverjharkhandkhabar