logo

ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता से घबराए इंडी गठबंधन के नेता अब फेक न्यूज़ पर कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस - प्रतुल शाहदेव

pratul9.jpg

द फॉओअप डेस्क
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की जबरदस्त सफलता से इंडी गठबंधन के नेता घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया और पूरी दुनिया ने भारत के पराक्रम को सराहा। इस ऑपरेशन ने यह साफ कर दिया है कि अब भारत आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई को "न्यू नॉर्मल" बना चुका है।

प्रतुल शाहदेव ने आश्चर्य जताया कि विपक्षी नेता अब फेक न्यूज़ के आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा यह झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा सिंदूर यात्रा निकालने जा रही है, जबकि ऐसी कोई योजना नहीं है। प्रतुल ने कहा कि पहले ममता बनर्जी ने यह अफवाह फैलाई और अब अन्य विपक्षी दल भी इस पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों के लिए सख्त संदेश था जो धर्म पूछकर लोगों को मारते हैं। देश की 140 करोड़ जनता ने एकजुट होकर सरकार और सेना के साथ खड़े होकर अपने समर्थन का प्रदर्शन किया। लेकिन दुख की बात है कि अब विपक्षी दल देश की सुरक्षा और सेना के पराक्रम जैसे मुद्दों पर भी फर्जी खबरों के सहारे राजनीति कर रहे हैं।

Tags - bjp jharkhand jmm political news jharkhand politics jharkhand news jharkhand latest khabar