logo

झांसा : यौन शोषण के आरोप में  नागपुरी गायक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाया था संबंध

argoda_thana.jpg

रांची: 
एक नागपुरी गायक को रांची पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गायक धनबाद के रहने वाला है। आरोपी का नाम सगीर खान है। सगीर खान पर आरोप है कि पहले उसने महिला को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी से मुकर गया। 

 

अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज 
युवती ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ एक प्रोग्राम करने के लिए धनबाद गई थी। तभी उसकी मुलाकात सगीर से हुई। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद बीते 11 अप्रैल को पीड़िता अरगोड़ा थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।