logo

Crime : बाल सुधार गृह में कैदियों के बीच आपसी झड़प,एक को गंभीर हालत में रिम्स में किया गया

cri2.jpg

रांचीः
रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दो दर्जन कैदियों के  घायल होने की सूचना है। एक कैदी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बीच बचाव करने गई बाल कैदियों ने पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की कर दिया, जिसके बाद मेंसदर थानेदार श्याम किशोर को भी चोट लगी है। 


नशे का सामान होता है सप्लाई
बाल सुधार गृह पहले भी सुर्ख़ियों में रहा है। जानकारी के मुताबिक आए दिन लगातार नशे के सामान की सप्लाई बाल सुधार गृह में की जाती है। पुलिस ने हाल ही में बाल सुधार गृह के अंदर नशे का सामान फेंकते दो लोगों को पकड़ा था। बाल सुधार गृह मे सुरक्षा के व्यवस्था दावे भी किए जाते हैं लेकिन इन व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए नशे की वस्तुओं की सप्लाई होते रहती है।


फिलहाल स्थिती नियंत्रण में 
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, डीएसपी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति नियन्त्रण में है।