रांची:
रांची के पिठोरिया में जमीन कारोबारी की हत्या (murder of land trader) का मामला सामने आया है। यहां जमीन कारोबारी आजाद हुसैन (azad hussain) की कुछ अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह की है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस (Jharkhand Police) अपराधियों की तलाशी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आजाद हुसैन की हत्या उसके ही गांव के आबाद नामक व्यक्ति ने की है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले की जांच में लगी है। इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वो लगातार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

बातचीत के दौरान मारा चाकू
मामले को लेकर इलाके के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने रविवार सुबह कांके थानाक्षेत्र में रहने वाले आजाद हुसैन को घर बुलाया। जिसके बाद वहां से वो लोग पिठोरिया के गांव ओएना लेकर गए। इस दौरान गांव में लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी किसी ने आजाद को चाकू मार दी। चाकूबाजी की सूचना पर पिठोरिया और बीआईटी दोनों ही जहां की पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय तक ग्रामीणों को लगा कि आजाद को सांसे चल रही है। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीन का कारोबार थो आजाद हुसैन
आजाद पिठोरिया इलाके में जमीन का कारोबार किया करते थे। जानकारी के अनुसार आजाद की हत्या उसके ही गांव के रहने वाले एक जमीन कारोबारी आजाद के हाथ हुई है। पुलिस फिलहाल आबाद की तलाशी में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की गुत्थी सुलझ पाएगी।