logo

रतन हाइट्स अपार्टमेंट : संरचना की मजबूती के लिए कराए जा रहे कार्य की होगी मॉनिटरिंग, डीसी ने की टीम गठित

694.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रतन हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 45 परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। हाईकोर्ट में अपार्टमेंट के बगल में होने वाले निर्माण को लेकर रांची डीसी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। इसके बाद अब जिला प्रशासन ने यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसको लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने नगर निगम व अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार के जीवन से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने अपार्टमेंट की संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे रिटेनिंग वॉल वर्क को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।

24 घंटे देखरेख करेंगे अधिकारी
डीसी ने रिटेनिंग वॉल और अन्य निर्माण कार्य बिल्डर से कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की टीम के सुपर विजन कार्य कराएं। निर्माण कार्य का अधिकारी 24 घंटे देखरेख करेंगे। गुणवत्तापूर्ण कार्य की निगरानी के लिए पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्होंने इसके लिए एक टीम भी गठित की। एसडीओ को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। डीसी ने गठित टीम को यथाशीघ्र मामले की जांच कर आवश्यक कर रिपोर्ट मांगी है।

टीम में इनको किया गया है शामिल
1. अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची - अध्यक्ष
2. अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम - सदस्य
3. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भ.प्र.सं.-1 रांची - सदस्य
4. कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, भ.प्र.सं.-2., रांची - सदस्य
5. प्रतिनिधि, सी.एम.पी.डी.आई. रांची - सदस्य
6. प्रतिनिधि, जुडको - सदस्य
7. प्रतिनिधि, एनबीसीसी, रांची - सदस्य

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT